Skip to main content

Aaj Tak24x7

सड़क एवं नाली की सफाई करें नियमित, सफाई व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

सड़क एवं नाली की सफाई करें नियमित, सफाई व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

निगमायुक्त ने किया वार्ड 50 का

निरीक्षण

ग्वालियर दिनांक 25 सितम्बर 2026- नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 19 के अंतर्गत वार्ड 50 में विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जिसमें साफ सफाई व्यवस्था एवं सीवर समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि साफ सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाष्त नहीं की जाएगी। नियमित रूप से सड़कों एवं नालियांे की सफाई करायें तथा सीवर समस्या का निराकरण समय सीमा में करें।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त द्वारा सर्वप्रथम क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 19 गोरखी गेट के सामने निरीक्षण किया तथा क्षेत्राधिकारी श्री रामू सिंह से क्षेत्रीय कार्यालय में लंबित प्रकरणों की जानकारी ली एवं उपस्थिति रजिस्टर चेक कर एक कम्प्यूटर ऑपरेटर लंबे समय से अनुपस्थित पाये जाने पर उसके खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही कर संग्रहक से सम्पत्तिकर वसूली की जानकारी ली एवं बडे बकायेदारों से वसूली करने के निर्देष दिए। इसके साथ ही माधौगंज क्षेत्र में विभिन्न गलियों का भ्रमण किया तथा पेयजल, सीवर एवं सफाई व्यवस्था को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया क्षेत्र के नागरिकों को साफ पानी मिले यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें साथ ही सीवर एवं नालियों की सफाई नियमित हो।

इसके पश्चात रॉक्सी पुल का निरीक्षण किया तथा पुल के नीचे एक सीवर चेम्बर काफी ऊंचा पाया गया, उसे ठीक करने के निर्देष दिए। साथ ही रॉक्सी पुल क्षेत्र में जल भराव की समस्या का निराकरण करने के निर्देष दिए। साथ ही महाराज बाड़ा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान मल्टीलेवल पार्किंग से आने वाले पानी को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गोरखी के सामने स्ट्रीट लाइट के पोल से एक लाइट उतरवाकर लाइट की छमता एवं क्वालिटी की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद श्री अनिल सांखला, अपर आयुक्त श्री मुनीष सिंह सिकरवार, उपायुक्त श्री मुकेश बंसल, कार्यपालन यंत्री श्री प्रवीण दीक्षित, सहायक यंत्री श्री अनिल चौहान, श्री पंकज सिंह, श्रीमती अभिलाषा बघेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना क्र./1507/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7