Skip to main content

Aaj Tak24x7

सोनभद्र हादसा: विजयदशमी मेले में जा रहे लोगों से भरी ऑटो को कार ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 15 घायल*

*सोनभद्र हादसा: विजयदशमी मेले में जा रहे लोगों से भरी ऑटो को कार ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 15 घायल*

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट*

 

*बभनी, सोनभद्र।* स्थानीय थाना क्षेत्र के रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और ऑटो (टेंपो) की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 

*मेले में जा रहे थे ऑटो सवार -*

जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार सभी लोग धरतीडांड से किरविल में आयोजित विजयदशमी मेले में जा रहे थे। इसी दौरान नधिरा मोड़ के पास वाराणसी से छत्तीसगढ़-ओडिशा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार से ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई।

 

सूचना पर बभनी और म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी और म्योरपुर भेजा।

 

*मृतकों की पहचान -*

म्योरपुर सीएचसी में डॉक्टरों ने 12 वर्षीय अंकुश पुत्र रामकुमार, निवासी नधिरा और राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया।

 

*घायलों की स्थिति गंभीर, जिला अस्पताल रेफर -*

हादसे में कई की हालत गंभीर है। बभनी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सुनील गुप्ता पुत्र भोलानाथ (25), निवासी धरतीडांड को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए रेफर करने की तैयारी है।

 

घायलों में अंजली पत्नी राजेश खरवार (35) निवासी नधिरा टोला, राजकुमारी पत्नी उदय खरवार (23) निवासी नधिरा पूर्वी टोला, 10 वर्षीय लवकुश, दो वर्षीय छोटी, 28 वर्षीय मंजू, डेढ़ वर्षीय शिवांश, 60 वर्षीय फूलमती, 28 वर्षीय पूजा, सात वर्षीय पूर्णिमा, पांच वर्षीय आकृति, पांच वर्षीय अयांश, सात वर्षीय उषा, 37 वर्षीय हीनकुंवर और 45 वर्षीय पानमति शामिल हैं।

 

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7