* लोकेशन—-कांकेर/ छत्तीसगढ़
* न्युज एजेंसी—आजतक 24×7
* रिपोर्टर——-जतन विश्वास क्राईम ब्युरो चीफ छत्तीसगढ़ राज्य।
* स्लाँग—— प्रदेश भर के आँगनबाडी़ कार्यकर्ता एवं सहायिकायों ने की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल, सरकार के समक्ष रखी पाँच सुत्रीय माँगे
* ऐंकर——-छत्तीसगढ़ राज्य मे इन दिनों लगभग 55,000 (पँचपन हजार) आँगनबाडी़ कार्यकर्ताओं ने नन्हे मुन्ने बच्चों का देखभाल कर रहे है। लम्बे समय से सेवाए देते आ रहे कार्यकर्ता एवं उतनी ही सहायिकाओ ने आज संयुक्त मंच के माध्यम से प्रदेशभर मे अपने संगठनात्मक एकजुटता दिखाते हुए पाँच सुत्रीय माँग पत्र स्थानीय प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम से सौंपे है। माँगो मे उल्लेख करते हुएलेख किया है कि वेतनभोगी कर्मचारीयो को नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जायें, वेतन वृद्धि करते हुये तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी घोषित किया जावें, सेवा निवृत्ति पश्चात नियमानुसार पेंशन योजना लागु किया जायें, सहायिकाओ को कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ताओं को पर्यवेक्षिका के पद पर प्रोमोशन दिया जायें, एवं अनुकम्पा नियुक्ति दिया जावें। एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल प्रदेश के हर ब्लाक स्तर पर हुई है। संघ के पदाधीकारी श्रीमति बसन्ती विश्वास ने कहा कि सरकार आँगनबाडी़ एवं सहायिकाओ के साथ छल किया है , वर्तमान प्रदेश के भाजपा सरकार हम कार्यकर्ताओ को मजदुर जैसे मान रही है। कल्पना चंद ने कहा कि माँगे अगर पुरी नही होगी तो हम संगठन की ओर से उग्र आन्दोलन करेंगे। संबन्धीत शहर के मुख्य मार्ग होते हुए रैली के रुप मे हड़तालीयों द्वारा एस डी एम को ज्ञापन पत्र सौपे है।
(1) बाईट–बासन्ती विश्वास
(2) बाईट–कल्पना चन्द



