डॉ. दिलीप सी. यादव बने फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के उपाध्यक्
मनोनयन पर खेल जगत में हर्ष, एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ
जबलपुर। फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार एवं खेल गतिविधियों को नई दिशा देने की पहल करते हुए श्रीमंत राजमाता विजयराजे सिंधिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप सी. यादव को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी सहमति एवं स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत यह मनोनयन किया गया।
डॉ. दिलीप सी. यादव के मनोनयन को एसोसिएशन के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, मार्गदर्शन एवं सहयोग से मध्यप्रदेश में फ्लाइंग किक खेल के विकास और विस्तार को प्रोत्साहन मिलेगा तथा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के नए अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।एसोसिएशन का उद्देश्य प्रदेश में खेल गतिविधियों का विस्तार करना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मंच उपलब्ध कराना तथा खेल के प्रति युवाओं में रुचि एवं जागरूकता बढ़ाना है। इस दिशा में डॉ. यादव का मार्गदर्शन संगठन के लिए उपयोगी सिद्ध होने की अपेक्षा है।
फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के महासचिव श्री राजकुमार यादव एवं कोषाध्यक्ष एडवोकेट जयराज चौधरी ने डॉ. दिलीप सी. यादव को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. यादव के मार्गदर्शन एवं सहयोग से एसोसिएशन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और प्रदेश में फ्लाइंग किक खेल को प्रोत्साहित करने के प्रयास अधिक प्रभावी होंगे।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डॉ. दिलीप सी. यादव के सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके सहयोग से संगठन नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर होगा।
इस अवसर पर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव झामसिंह तेकाम,अंतराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाडी मानव राज यादव,आनंद श्रीवास्तव , राम विश्वकर्मा ,राष्ट्रीय खिलाड़ी कामाक्षा पटेल आदि शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की।



