लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट / कन्हैयालाल केशरी
जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाया करंट बना युवक की मौत की वजह, तीन आरोपी गिरफ्ता
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के चतरवार टोला मकरवानी में जंगली सूअर के शिकार के लिए कथित तौर पर बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक राजेश गुप्ता (20) पुत्र अर्जुन गुप्ता, निवासी चतरवार टोला मकरवानी, 25 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे शौच के लिए खेत की ओर गया था। इसी दौरान वह जंगली सूअर के शिकार के लिए कथित रूप से लगाए गए घरेलू उपयोग के जीआई तार के संपर्क में आ गया। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मृतक के पिता अर्जुन गुप्ता की तहरीर पर 26 अक्टूबर को जुगैल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 134/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद जगरनाथ बैगा पुत्र बच्चालाल बैगा, रामधनी बैगा पुत्र धनपत और बिहारी बैगा पुत्र प्रगास, निवासी चतरवार टोला छिवलहवा, थाना जुगैल को 27 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे चतरवार गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच और न्यायालय की प्रक्रिया के तहत की जा रही है।
करंट से शिकार करना जानलेवा, पुलिस ने दी चेतावनी
घटना के बाद पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगली जानवरों का शिकार करने अथवा खेतों की रखवाली के लिए बिजली के तारों में करंट प्रवा



