लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट / कन्हैयालाल केशरी
राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में कला का दिखा अनूठा संगम, पोस्टर-पेंटिंग और हस्तकला में विद्यार्थियों ने बिखेरे रंग
भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के तत्वावधान में प्रतियोगिता आयोजित, हस्तकला में प्रियल पाण्डेय और पोस्टर-पेंटिंग में वैभवी तिवारी ने हासिल किया प्रथम स्थान
ओबरा, सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में विद्यार्थियों की रचनात्मकता को मंच देने के उद्देश्य से पोस्टर, पेंटिंग एवं हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में महाविद्यालय के सांस्कृतिक क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता और हुनर का प्रदर्शन किया। रंगों, चित्रों और हस्तनिर्मित कलाकृतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक सोच को अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन एवं संचालन सांस्कृतिक क्लब की संयोजक डॉ. विभा पाण्डेय के निर्देशन में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए कला और संस्कृति के प्रति अपनी रुचि का परिचय दिया।
पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न रंगों और चित्रों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को आकार दिया, जबकि हस्तकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने कौशल और कलात्मक दक्षता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ ही भारतीय कला एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना रहा।
प्रतियोगिताओं में इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी
हस्तकला प्रतियोगिता में एमकॉम तृतीय सेमेस्टर की प्रियल पाण्डेय ने प्रथम, प्रीति कुमारी ने द्वितीय तथा बीए तृतीय सेमेस्टर की �



