*लखनऊ में BJP का महामंथन: 2027 में जीत की हैट्रिक के लिए पहुंचे अमित शाह, कार्यसमिति बैठक में बनेगी जीत की रणनीति
*लखनऊ, 30 अक्टूबर।* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लखनऊ पहुंच गए हैं। वे उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आए हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक. व केशव प्रसाद मौर्य.ने बारिश के बीच उनका स्वागत किया।
*लोहिया विश्वविद्यालय में होगा मंथन*
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हो रही है। बैठक का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।
*2027 के लिए बनेगा रोडमैप*
गृहमंत्री की मौजूदगी में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में तीन एजेंडों पर फोकस रहेगा – संगठन की ताकत, सरकार के कामकाज और आगामी चुनावी रणनीति। बैठक में पेश किए जाने वाले राजनीतिक एजेंडे के जरिए पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव में तीसरी बार जीत दर्ज करने के लिए खाका प्रस्तुत करेगी।
माना जा रहा है कि इस बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का मंत्र दिया जाएगा।…. सवाददाता. मुशीर खान. उत्तर. प्रदेश



