Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाडल्या खुर्द में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाडल्या खुर्द में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोज

319 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, 81 गर्भवती माताओं की जांच एवं 72 यूनिट रक्तदान

सहयोगी पूर्व समाजसेवी स्वर्गीय तिलोकचंद जी जैन की पांचवी पुण्य तिथि पर प्रधानमंत्री जन जागरण अभियान के तत्वाधान एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाडल्या खुर्द में विशाल रकदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विशेष रूप से गर्भवती माताओं ने शिविर में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. बी.एल. लछेटा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना प्रजापति, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश ठाकुर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल गौर, मेडिकल ऑफिसर डॉ. आकाश पाटीदार सहित अन्य चिकित्सकों,सी एच ओ,एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गईं।शिविर का एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पक्ष रक्तदान रहा, जिसमें उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 72 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान कुल 319 मरीजों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 81 गर्भवती माताओं , 186 लोगों का ब्लड प्रेशर एवं शुगर परीक्षण, 38 संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग तथा 176 लोगों की सिकल सेल जांच की गई। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल गौर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। विशेषकर गर्भवती माताओं, टीबी एवं सिकल सेल संभावित मरीजों की समय पर जांच और पहचान से उन्हें उचित उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। वहीं रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का पुनीत कार्य किया गया है।

उक्त संपूर्ण आयोजन प्रधानमंत्री जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लक्की खत्री जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जैन जी खरगोन सुशील जैन जी जिला कार्यकारिणी सदस्य जिला खंडवा एवं उनके सहयोगी दल, लच्छिराम नागरे सदस्य

प्रदेश कार्य समिति अजा मोर्चा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर में ग्रामीणजनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं रक्तदाताओं के सेवाभावी योगदान ने इस आयोजन को जनसेवा और सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बनाया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7