सेंटरों की चेकिंग हेतु ग्वालियर पुलिस की विशेष टीम गठित *टीम ने शहर के विभिन्न स्पा सेंटर पर चेकिंग कर संचालकों को अनैतिक गतिविधियों को संचालित न करने के संबंध में दी चेतावनी* 🔴 *पुलिस टीमों द्वारा नीलिमा स्पा सेंटर फूलबाग, कशिश स्पा सेंटर, इंदरगंज एवं कंचन स्पा सेंटर, यूनिवर्सिटी पर दबिश देकर चेकिंग की गई।* ग्वालियर। 12.12.2025 आज दिनांक 12.12.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्रीमती विदिता डागर (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में शहर के स्पा सेंटर में चल रहे अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु ग्वालियर पुलिस की एक टीम तैयार की गई। उक्त टीम में डीएसपी श्रीमती शिखा सोनी महिला सुरक्षा शाखा ग्वालियर, थाना प्रभारी अजाक अनीता गुर्जर, महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया, उप निरीक्षक स्वीटी राजावत, उप निरीक्षक उन्नति उपाध्याय, सउनि लोकेंद्र शर्मा, आरक्षक प्रिया तोमर, आरक्षक रजनी भदौरिया, आरक्षक जीतू, आरक्षक राजदीप को सम्मिलित किया गया है। पुलिस टीम द्वारा नीलिमा स्पा सेंटर फूलबाग, कशिश स्पा सेंटर, इंदरगंज एवं कंचन स्पा सेंटर, यूनिवर्सिटी पर दबिश दी जाकर चेकिंग की गई। स्पा सेंटरों के संचालकों को रजिस्टरों को ठीक प्रकार से संधारित करने, व्यवस्थित रखने, सीसीटीवी कैमरे होने तथा किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को संचालित न करने के संबंध में चेतावनी एवं समझाइए दी गई। भविष्य में भी उक्त टीम द्वारा सभी स्पा सेंटर, मसाज पार्लर, होटल आदि की चेकिंग जारी रहेगी तथा अनैतिक गतिविधियों के पाए जाने पर पुलिस कार्यवाही की जाएगी। December 13, 2025
गौशालाओं को प्रति गाय 40 रुपए की जगह 30 रुपए देने की भाजपा सरकार की पहल अत्यंत चिन्ता जनक है: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ* September 17, 2026
गौशालाओं को प्रति गाय 40 रुपए की जगह 30 रुपए देने की भाजपा सरकार की पहल अत्यंत चिन्ता जनक है: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ*
गौशालाओं को प्रति गाय 40 रुपए की जगह 30 रुपए देने की भाजपा सरकार की पहल अत्यंत चिन्ता जनक है: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ* September 17, 2026
गौशालाओं को प्रति गाय 40 रुपए की जगह 30 रुपए देने की भाजपा सरकार की पहल अत्यंत चिन्ता जनक है: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ*