Skip to main content

Aaj Tak24x7

Day: January 29, 2026

मा.मुख्यमंत्री श्री Dr Mohan Yadav जी मध्य प्रदेश शासन विषयःदिनांक 27 जनवरी 2026 को हुई तेज बारिश, आंधी एवं ओलावृष्टि से रबी फसलों को हुई क्षति के संबंध में। महोदय, उपरोक्त विषयांतर गत निवेदन है कि दिनांक 27 जनवरी 2026 को मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत खंडवा, खरगोन, देवास एवं बुरहानपुर म,प्र,जिलों के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में अचानक हुई तेज बारिश, आंधी एवं ओलावृष्टि के कारण रबी फसलों को व्यापक क्षति पहुँची है। इस प्राकृतिक आपदा से विशेष रूप से गेहूँ एवं चना आदि प्रमुख फसलें प्रभावित हुई हैं। इस असमय प्राकृतिक आपदा के परिणाम स्वरूप क्षेत्र के कृषकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे उनकी आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अतः अनुरोध है कि संबंधित जिलों में तत्काल सर्वेक्षण कराकर फसलों को हुई वास्तविक क्षति का आकलन किए जाने हेतु संबंधित जिला कलेक्टर को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की कृपा करेंगे। ताकि प्रभावित कृषकों को राहत प्रदान की जा सके। सादर।

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज