Skip to main content

Aaj Tak24x7

सड़क दुर्घटना में भाई की मौत, बहन गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

सड़क दुर्घटना में भाई की मौत, बहन गंभीर जिला अस्पताल रेफर

 

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

 

म्योरपुर सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंर्तगत खैराही गांव के पास बिजपुर मुर्धवा मार्ग पर सोमवार को एक डीसीएम वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार भाई की मौके पर ही मौत हो गई।और बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि सुरेश पुत्र रामसिंह उम्र करीब 22 वर्ष निवासी जीगनटोला सागोबांध, दुद्धी से अपनी बाइक से बहन को साथ लिए घर को लौट रहा था कि रास्ते में ही डीसीएम वाहन के चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। और बाइक पर पीछे बैठी बहन अनीता कुमारी पुत्री रामसिंह उम्र करीब 17 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायल अनीता को नजदीकी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के दौरान हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मृतक सुरेश की शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया। और पुलिस अग्रिम कार्रवाई करने के लिए जुट गई। बताते चलें कि सुरेश और अनीता दोनों सगे भाई बहन हैं जो सोमवार को अपने निवास स्थान जिगनटोला से दुद्धी के लिए गए हुए थे। जो वापस घर लौटते समय खैराही गांव पहुंचते ही एक डीसीएम वाहन के चपेट में आ गए और दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना को अंजाम देने वाली डीसीएम वाहन मौके से फरार हो गया है। जिसकी खोज बिन पुलिस द्वारा जारी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in