Skip to main content

Aaj Tak24x7

गजराराजा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 6.5 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड – मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

गजराराजा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 6.5 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड – मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

विद्यालय की छात्राओं ने किया भूमि पूजन, अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई गति

 

ग्वालियर, 10 सितम्बर 2026

माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग। आज ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के खासगी बाजार स्थित शासकीय गजराराजा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज मुख्यमंत्री अधोसंरचना सी.एम. मॉनिट योजना के अंतर्गत लगभग 6.5 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। विशेष बात यह रही कि भूमि पूजन विद्यालय की कन्याओं के शुभ हाथों से कराया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्य का स्वागत करते हुए कहा कि सीसी रोड निर्माण से विद्यालय में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा छात्राओं एवं शिक्षकों को विशेष सुविधा मिलेगी।

 

कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती उमा सिंघल जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नन्हे कुशवाह जी, जिला महामंत्री श्री राजू पालैया जी, पार्षद श्री मोहित जाट जी, श्री संजीव पोतनीस जी, श्री पिंटू जाट जी, श्री अजय तिवारी जी, श्री मनोज भार्गव जी, श्री गोपाल जाटव जी, श्री गौरव बाजपेयी जी, श्री शशांक साहू जी सहित स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, अधोसंरचना एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in