संदीप द्विवेदी के नेतृत्व में विस्थापितों ने नेता प्रतिपक्ष के काफिले को रोककर को सौपा ज्ञापन

आशुतोष चतुर्वेदी (सिगंरौली)


देवसर। समाजसेवी एवं कांग्रेस के यूथ महामंत्री नेता संदीप द्विवेदी ने एक्स रेल एवं बंधा कोल ब्लॉक के विस्थापितों के साथ खोभा में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार जी के काफिले को रुकवाकर ज्ञापन सौंपा। संदीप द्विवेदी के साथ कुर्सा रेल लाइन मे प्रभावित किसान एवं बंधा कोल ब्लॉक से प्रभावित विस्थापितों ने नेता प्रतिपक्ष को दिए ज्ञापान में कहा कि प्रशासन जनता की नहीं कंम्पनियों की मदद में लगी है। बंधा कोल ब्लॉक में कम्पनी विस्थापित किसानो को 20 लाख रुपए प्रति एकड़ का अनुबंध किया गया था। लेकिन कम्पनियां अब सरकारी रेट का नाम लेकर आना-कानी कर रही है। विस्थापितों ने नेता प्रतिपक्ष से यह भी कहा कि कम्पनीयां पता नहीं किस जमाने का ड्रोन के फोटो का प्रभाव दे कर एवं प्रशासन पर दबाव डाल कर कोल ब्लॉक से हित रखने वाले किसानो और विस्थापित लोगों के मकानो की छटनी कर रहे हैं। साथ ही डोंगरी झलरी के कोल ब्लॉक में जो परिसंपत्तियों का रेट कलेक्टर द्वारा दिया गया है उसे भी कम रेट बंधा कोल ब्लॉक में देने की जुगल लगा रहे हैं जिसके कारण किसान एवं स्थानीय जन नोटिस लेने से इन्कार कर रहे हैं। लेकिन प्रशासनिक दबाव डलवा कर ग्रामीणो के साथ कंपनी प्रबंधन अन्याय कर रहा है। वहीं पर संदीप द्विवेदी ने रेलवे से प्रभावित ग्राम कुसा् , खोभा के विस्थापितों की बात रखी और नेता प्रतिपक्ष से कहा कि रेलवे द्वारा पर संपत्तियों का मूल्यांकन संयुक्त रूप से करवाया लेकिन अब किसानों को देने में आना कानी कर रहे हैं श्री द्विवेदी जी के साथ युवा कांग्रेस के नेता , मंडलम एवं जिला स्तर के पदाधिकारी के साथ अन्य दलों के भी लोग उपस्थित रहे । नेता प्रतिपक्ष जी के साथ पूर्व मंत्री एवं CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने भी लोगों की बातों को सुना और पूरा आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी सदैव शोषित एवं वंचित वर्ग के हितों के लिए काम करती आई हैं किसी भी गरीब के साथ भी अन्याय नहीं होगा। साथ में वरिष्ठ कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम , देवसर जनपद उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता केशव सिंह, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार द्विवेदी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मोहम्मद इद्रीश इस्लामुद्दीन अंसारी उपस्थित रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in