मोर्तक्का में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान शिविर का होगा 20 दिसंबर को आयोजन

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 खंडवा जिले के पुनासा तहसील के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोर्तक्का माफी के द्वारा मोर्तक्का स्टेशन के मुख्य चौराहा पर जन कल्याण शिविर का आयोजन 20 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे से आरंभ होगा यह जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत के सचि व प्रशासक श्री शेर वर्मा ने बतलाया कि प्रदेश के यजस्वी मुख्यमंत्री के द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में निवास रत ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध हो सके एवं शासन के द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उस संदर्भ में भी ग्रामीणों को अवगत कराया जाएगा जनकल्याणशिविर में पुनासा ब्लॉक के सभी विभागों से संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे और योग्य समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जावेगा कार्यक्रम में तहसीलदार श्री गजानन चौहान सहित पुनासा मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंचायत श्री अभिषेक द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ग्रामीणों में शासन के द्वारा चलाए जा रहे हैं जन कल्याण अभियान को लेकर पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों में उत्साह दिखाई पड़ रहा है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in