महापौर लोकमंत्रणा में आए हितग्राहियों की समस्याएं सुनकर महापौर डॉ. सिकरवार ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


ग्वालियर दिनांक 19 दिसम्बर 2024- महापौर लोकमंत्रणा के दौरान आने वाले हितग्राहियों की समस्याओं का शत प्रतिशत निराकरण हो इसके लिए संबंधित अधिकारी त्वरित कार्यवाही करें। उक्ताशय के निर्देश महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने महापौर लोकमंत्रणा में संबंधित अधिकारियों को दिए। लोकमंत्रणा में मेयर इन काउंसिल के सदस्य श्री अबधेश कौरव, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, श्री शकील मंसूरी, अपर आयुक्त श्री अनिल दुबे, उपायुक्त डॉ प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
महापौर लेकमंत्रणा में वार्ड 29 राजीव आवास महलगांव पहाड़ी के निवासी गणों ने राजीव आवास के बने आवासों मंे विभिन्न समस्याओं के संबंध में आवेदन महापौर डॉ. सिकरवार को दिया। जिस पर सुनवाई करते हुए महापौर डॉ. सिकरवार ने संबंधित एई पीएचइ्र को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही वार्ड 64 शंकरपुर के इरसाद अली ने क्षेत्र में सड़क, नाली एवं सीवर लाइन डलवाने के लिए आवेदन महापौर डॉ. सिकरवार को दिया। जिस पर सुनवाई करते हुए महापौर डॉ. सिकरवार न संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
इसके साथ ही वार्ड 4 बुलबुल का पुरा घासमंडी निवासी श्रीमती मंजू प्रजापति ने आवेदन देते हुए अवगत कराया कि उनके मकान पर राजाराम प्रजापति एवं अन्य परिवारजनों द्वारा आवेदिका के मकान पर बनाए गए अवैध निर्माण को तोड़ने के संबंध में अपना आवेदन महापौर डॉ. सिकरवार को दिया। जिस पर सुनवाई करते हुए महापौर डॉ. सिकरवार ने संबंधित भवन अधिकारी को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। वार्ड 31 अशोक विहार कॉलोनी तानसेन रोड निवासी श्री विकास माहेश्वरी ने अवगत कराया कि उनके यहां अमृत योजना के तहत खोदी गई लाईन उपरांत सड़क सही नहीं करने के संबंध में आवेदन महापौर डॉ. सिकरवार को दिया। जिस पर सुनवाई करते हुए महापौर डॉ. सिकरवार ने संबंधित एई पीएचई को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। महापौर लोकमंत्रणा में 17 से अधिक आवेदन आये जिस पर सुनवाई करते हुए महापौर डॉ. सिकरवार ने नियत समय में समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
सूचना क्र./1762/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in