लोकेशन – गोगावा जिला खरगोन
रिपोर्ट – संजय गुप्ता
गोगावा- गोगावा थाना अंतर्गत चौकी अहिरखेड़ा के ग्राम पाडल्या गवली निवासी द्वारा 16 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कर अपने घर के पास खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी होने की शिकायत की गई थी। चौकी अहिरखेड़ा द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम के ही दो युवक ने चोरी की है। संदेह के आधार पर पुलिस ने सचिन पिता भगवान उम्र 25 वर्ष तथा धर्मेंद्र पिता दयाराम बंजारा उम्र 21 साल निवासी पाडल्या गवली को गिरफ्त में ले कर पूछताछ की तो दोनों ने ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस द्वारा चोरी की बैटरी व पलायर कीमत 15000 हजार रूपये को जब्त कर आरोपियों को जिला न्यायालय पेश किया।
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



