*ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना डबरा सिटी पुलिस की कार्यवाही
*टेकनपुर क्षेत्र से गुम हुये नाबालिग बालक को पुलिस ने महज 36 घंटे के अंदर भोपाल से किया सकुशल दस्तयाब*
ग्वालियर। 21.12.2024 *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,(भापुसे)* के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में *अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री निरंजन शर्मा* द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *एसडीओपी डबरा श्री विवेक शर्मा* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी डबरा सिटी निरीक्षक यशवंत गोयल* के द्वारा थाना बल की एक टीम को थाना क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु लगाया गया। इसी अनुक्रम में दिनांक 19.12.2024 को फरियादी अमित कुमार निवासी बाणगंगा भोपाल ने थाने में रिपोर्ट लेख कराई कि उसने अपना लड़का उम्र 16 साल को अगस्त माह से पढ़ने के लिये अपने साले अवधेश रजक के यहाँ टेकनपुर में छोड़ दिया था। दिनांक 18.12.2024 को मेरा लड़का दिन में 12.30 बजे कोचिंग की बोल कर घर से गया था जो लोटकर नहीं आया है। हमने उसकी तलाश आसपास व रिश्तेदारी में की परन्तु उसका कुछ पता नही चला है, मुझे शंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर के ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना डबरा शहर में अप0क्र0-831/24 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये रिश्तेदारों एवं संदेहियों से पूछताछ की गई एवं उक्त नाबालिग बालक की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त नाबालिग बालक भोपाल में है। जिस पर से पुलिस टीम को भोपाल रवाना किया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये उक्त नाबालिग बालक को भोपाल से सकुशल दस्तयाब कर ग्वालियर लाया गया। थाना डबरा शहर पुलिस द्वारा उक्त नाबालिग बालक के माननीय न्यायालय में 164 के कथन कराकर परिजनोें को सुपुर्दगी कराई जायेगी।
*सराहनीय भूमिकाः-* उक्त अपह्त नाबालिग बालक को दस्तयाब करने में थाना प्रभारी डबरा शहर निरी0 यशवंत गोयल, उनि0 बलवीर मावई, आर0 जयकिशन, नीरज यादव की सराहनीय भूमिका रही।



