Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमित सिंह कुशवाहा बने कुशवाहा समाज के अध्यक्ष

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

ओबरा(सोनभद्र): कुशवाहा समाज के संगठन में सक्रियता लाने व सामाजिक उद्देश्यों की संरचना को समाज के सिद्धांतों के अनुरूप क्रियान्वित किये जाने के उद्देश्य से रविवार को संपन्न हुए कुशवाहा समाज के वार्षिक चुनाव में अमित सिंह कुशवाहा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक विश्वनाथ भगत, देव प्रकाश मौर्या, सुरेश मौर्या, गया नाथ कुशवाहा व चुनाव अधिकारी गणेश कुशवाहा एवं शशिहास सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सपन्न कराई गयी। जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। जिनमें उपाध्यक्ष पद पर रमिता मौर्या , इं राकेश कुशवाहा, अनिल कुमार सिंह, सचिव ईश्वर दयाल मौर्य, उप सचिव रामदेव मौर्या, योगिता सिंह , पुष्पा सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद शेखर मौर्य , लेखा निरीक्षक निर्मल सिंह, कृष्णानन्द सिंह के साथ संगठन सचिव के पद पर सुषमा कुशवाहा, राधिका देवी, गौतम कुमार सिंह, श्वेता सिंह, राम पदारत मौर्य एवं गिरजा मौर्य, मीडिया प्रभारी अरविन्द कुशवाहा शामिल हैं। इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान समाज में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गयी। मौके पर सुशील कुशवाहा, राजेंद्र प्रताप सिंह, दशरथ सिंह, गुलाब मौर्य, चंद्रशेखर मौर्य, नंदू सिंह, राम गहन सिंह, सूर्यनाथ सिंह, इं रामचंद्र मौर्य, डा. बीके कुशवाहा, डा. मुकेश वर्मा, इं सुरेंद्र सिंह, राजेश कुशवाहा मौजूद रहे। चुनावी प्रक्रिया के दौरान मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार एवं शेषनाथ सिंह ने किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in