भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने की शोक सभा

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

ओबरा सोनभद्र। भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांधी मैदान स्थित कार्यकाल पर एक शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें कामगार युवा नेता सुनील जायसवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने बताया कि विगत दिनों संगठन के कर्मठ युवा कार्यकर्ता सुनील जायसवाल के आकस्मिक निधन हो जाने की सूचना मिलने पर शोक व्यक्त कर मृतात्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के उपाध्यक्ष रणजीत तिवारी एवं महामंत्री कृष्ण कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से कहा कि श्री जायसवाल का संगठन से लगाव और सक्रियता सदैव संगठन कार्यकर्ता के लिए स्मरणीय रहेगा और इस अपूरणीय क्षति की भरपाई कभी नहीं की जा सकती। शोक सभा के दौरान संगठन के आलोक पांडे, करामात अली, युवा नेता श्याम जी मिश्रा, परवेज अहमद, जय शुक्ला, गुड़िया, राजवंती देवी, रेखा, तारकेश्वर शुक्ला, राजू भारती, विवेक कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in