गौरव दिवस के अवसर पर स्मार्ट सिटी द्वारा नवनिर्मित अटल संग्रहालय सैलानी देख सकेंगे निःशुल्क

उन्नयीकरण परियोजना के तहत अटल म्यूजियम मे पहली बार सैलानी देख सकेगे होलोग्राफिक तकनीक से युक्त सेल्फी विद अटलजी वर्चुअल रुम को

ग्वालियर 23 दिसम्बर 2024 – ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा महाराजबाड़ा स्थित गोरखी स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को सहेजने के लिए बनाया गया संग्रहालय उन्नयन कार्य होकर पूर्ण रूप से तैयार है। इसे शहरवासियों के लिए 25 से 27 दिसंबर 2024 तक अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में शहरवासियों के लिए खोला जाएगा। इन दिनो मे अटल संग्रहालय को शहरवासी सुबह 9 से शाम 6 बजे तक निःशुल्क देख सकेंगे।
नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस म्यूजियम में अटल जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती गैलरियों में जिनमे फ़ोटो गैलेरी, काव्य गैलेरी साइंस गैलेरी, डार्क रूम गैलेरी सहित विभिन्न गैलरियों का समावेश है, जिनके माध्यम से अटल जी जीवन के विभिन्न पहलुओं को सुंदर तरीके से दर्शाया गया है। वही इसके उन्नयीकरण परियोजना के तहत होलोग्राफिक तकनीक के माध्यम से अटल जी को सजीव दिखाया गया है। इस वर्चुअल रुम को सेल्फी विद अटलजी का नाम दिया गया है। जिसमे अटल जी पोकरण मे किये गये परमाणु परीक्षण की मंत्रणा करते हुये नजर आयेगे जो सैलानीयो के लिये खास आकर्षण रहेगा। अटल जी की यादों को समर्पित इस अटल संग्रहालय में साइंस गैलेरी के माध्यम से जहां अटल जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान भारत के तकनीति और विज्ञान में सफलता की कहानी को डायरोमा माँडल इत्यादि के द्वारा प्रदर्शित किया गया है। तो वही काव्य गैलेरी में अटल जी द्वारा लिखी गई विभिन्न कविताओं का सुंदर सृजन किया गया है। इन गैलरियों में एक डार्क रूम भी तैयार किया गया है, जिसमे अटल जी के विभिन्न छायाचित्रों को स्पेशल लाइटिंग इफेक्ट से प्रदर्शित किया गया है। नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने सभी शहरवासियों से अपील की है, कि सभी गौरव दिवस के अवसर पर स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित अटल संग्रहालय का अवलोकन जरूर करे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in