Skip to main content

Aaj Tak24x7

खनियाधाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार चोरी किया गया सामान भी किया जप्त

दिनांक 23/12/2024

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

अरशद अली की रिपोर्ट

9713906075

शिवपुरी जिले के खनियाधाना कस्बे में 12 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर घर से करीब 40 तोला सोना, 18 चांदी के सिक्के और 16 लाख रूपये नगद चुरा कर फरार हो गए थे। पुलिस चोरी का खुलासा करते हुए अन्तर्राज्जीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी गिरोह की सदस्यों की तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं। पुलिस ने चोरों के पास 40 तोला सोना, 18 चांदी के सिक्के बरामद कर लिए हैं। लेकिन पुलिस के हाथ 16 लाख में से फिलहाल 2 लाख 80 हजार रूपये हाथ लग सके हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शेष पैसा बरामद करने की बात कह रही हैं। बड़ी चोरी का खुलासा कंट्रोल रूम से एसपी अमन सिंह राठौड़ द्वारा किया गया हैं।

बता दें कि 12 दिसंबर को खनियाधाना कस्बे के रहने वाले मेडिकल संचालक कमलेश जैन पुत्र गैंदालाल जैन अपनी पत्नी के साथ दिल्ली बेटे की शादी के लिए खरीददारी करने के लिए घर में ताला डालकर रवाना हुए थे। इस दौरान उनके घर के निचले माले में रहने वाले भतीजे आशीष जैन ने उन्हें चोरी की सूचना दी थी। इसके बाद उन्हें आगरा से बापस लौटना पड़ा था।

वाईट अमन सिंह राठौड़ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी

जिला शिवपुरी से क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in