Skip to main content

Aaj Tak24x7

सिंघाना से बड़वानी की ओर जा रही सफेद कार आग लग गई।

राजू देवड़ा बालीपुर

स्थान सिंघाना

मनावर के समीप सिंघाना से बड़वानी की ओर जा रही सफेद कार अनियंत्रित होकर आग लग गई।जिसमें एक चालक की वाहन के अंदर जलने से मौके पर ही मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की दोपहर 2 बजे मारुति वैगनआर में सवार चालक को समीप में खेत पर काम कर रहे अनिल पंवार ने बताया कि मेरे सामने चलता वाहन सड़क किनारे अचानक उतर गया। मेने तत्काल जाकर देखा कि कार के अंदर लगभग एक 35 साल का युवक फंसा हुआ होकर कार के स्टीयरिंग में आग लग रही थी।मेने कार का कांच फोड़कर युवक को बचाने का प्रयास भी किया।लेकिन अचानक ने विकराल रूप ले लिया ओर कार के साथ चालक युवक पूरा जलकर खाक हो गया।
अनिल पंवार ने बताया कि घटना की सूचना सिंघाना चौंकी पर दी गई।साथ ही ग्रामीणो की मदद व पानी के टेंकर से आग बुझाई गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7