क्रूरता पूर्वक ले जा रहे गौवंश को पुलिस ने किया मुक्त

गोगावा जिला खरगोन
रिपोर्ट – संजय गुप्ता

गोगावा –
थाना गोगावा अंतर्गत चौकी अहिरखेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भगवानपुरा अंतर्गत मालपुरा फलिया से दो छोटे हाथी वाहनों में क्रूरता पूर्वक गोवंश ले जाने वाले है। पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर तत्काल बताए हुए स्थान पर पहुंचकर देखा दो छोटे हाथी वाहनों में क्रूरता पूर्वक गोवंश ले जा रहे है। पुलिस ने वाहनों को रोका तथा गौवंश परिवहन के दस्तावेज मांगने पर बता नहीं पाए दो वाहनों में कुल 10 गौवंश क्रूरता पूर्वक भरे थे। गौवंश को ले जाने वालो ने अपना नाम सोहन निवासी बोरगांव,दिलीप निवासी बोरगांव , धर्मेंद्र निवासी बोरगांव तथा आमीन निवासी घुघरीखेड़ी थाना गोगावा होना बताया। छुड़ाये गये गौवंश की कीमत 1लाख 50 हजार रूपये तथा दो वाहनों की कीमत 10लाख रूपये है। पुलिस द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes