Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्वालियर व्यापार मेले में दुकानदारों एवं सैलानियों के लिये की गई हैं बेहतर व्यवस्थायें

प्रकाश, पेयजल, सुरक्षा की व्यवस्थाओं के साथ-साथ नई सड़क का भी किया गया है निर्माण

श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला वर्ष 2024-25 की सभी तैयारियाँ पूर्ण की जाकर दुकानदारों एवं सैलानियों की सुविधा के लिये पेयजल, प्रकाश एवं नई सड़कों का निर्माण किया गया है। मेले में आने वाले समस्त दुकानदारों के लिये मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सैलानियों के आकर्षण के लिये प्राधिकरण द्वारा विद्युत सजावट का कार्य भी किया गया है।

मेला सचिव श्री टी आर रावत ने बताया कि मेले में लगे झूलों के संचालन के लिये विभागीय अधिकारियों द्वारा झूला सेक्टर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। झूलों के संचालन में सभी सावधानियां बरतते हुए संचालन करने की हिदायत दी गई है।

मेला प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा निरंतर मेले का भ्रमण कर दुकानदारों को अपनी हद में दुकान लगाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही हॉकर्स जोन के अतिरिक्त छत्रियों के आसपास अथवा मेले के मुख्य मार्ग पर लगने वाले ठेलों को हटाने का कार्य भी किया जा रहा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in