- अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट
आवेदक
श्री राजेन्द्र सिंह कुशवाह पुत्र श्री चंदन सिंह कुशवाह निवासी शेरो वाली माता के पास गुढा लश्कर ग्वालियर।
आरोपी:- श्री सौरभ तोमर टीसी वार्ड क्रमांक 52 क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 21 नगर निगम ग्वालियर।
डिमांड की गईरिश्वत राशि 15000रु।
बरामद की गई रिश्वत राशि 8000 रु
विवरण- आरोपी ने आवेदक की पत्नी स्वर्गीय श्रीमती मुन्नीदेवी के नाम से प्रीतमपुर कॉलोनी स्थित मकान का फौती नामांतरण करवाने के एवज में टीसी सौरभ तोमर एवम भृत्य आकाश कुशवाह दोनों ने मिलकर 15000 रु रिश्वत की मांग आवेदक से की। इस संबंध में आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर को शिकायत की गई ।पुलिस अधीक्षक के द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाकर टीम गठित की गई ।ट्रैप दल के द्वारा आज दिनांक 27/12/24 को आरोपी सौरभ तोमर ने आवेदक को सहआरोपी आकाश कुशवाह को रिश्वत राशि देने के लिए कहा जिस पर आवेदक ने आकाश कुशवाह से संपर्क किया ।आरोपी आकाश कुशवाह को महिला हॉकर्स जॉन कम्पू नगर निगम ग्वालियर पर आवेदक से 8000 रू रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया । दोनों आरोपीगण टीसी सौरभ तोमर एवम आकाश कुशवाह के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा-7, के अन्तर्गत मामला पंजीवद्ध कर कार्यवाही जारी है।
ट्रेप दल सदस्य-
कावा उप पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह ,निरीक्षक कवींद्र सिंह चौहान,रानीलता नामदेव,अंजलि शर्मा ,आरक्षक अंकेश शर्मा ,सुनील,नेतराम राजोरिया हेमंत शर्मा आदि 15 सदस्यीय दल सम्मिलित रहा।




