दुद्धी: ठंड से राहत हेतु गरीबों में प्रगति वस्त्र बैंक से कुल 158 कंबल वितरण नगर के वरिष्ठ महानुभावों के हाथों किया गया।

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के रामलीला मैदान व टाउन क्रिकेट क्लब परिसर में स्थित प्रगति वस्त्र बैंक से 29 दिसंबर रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ठंड से राहत हेतु गरीब असहाय लोगों में कंबल वितरण किया गया। जो कुल 158 कंबल वितरण किए गए। जिसमें प्रगति वस्त्र बैंक का संचालन कर रहे विकास कुमार अग्रहरि के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन , क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता श्रवण सिंह गौड़ व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी के हाथों इस कंबल वितरण का पुनीत कार्य को किया गया। जिनका सहयोगी बने दिलीप पांडे, बाबा भाई, आलम भाई, अमरनाथ जी, संतोष जायसवाल विनोद कुमार हरिओम जी, रोहित जी, अयान अहमद, तथा शिवशक्ति इलेक्ट्रानिक, इन सभी महानुभावों के द्वारा प्रगति वस्त्र बैंक में दान स्वरूप कंबल उपलब्ध कराए गए। जिससे गरीबों में कंबल वितरण करने का पुनीत कार्य को सफलता प्राप्त हुआ।
आपको बता दें कि प्रगति वस्त्र बैंक के संचालक विकास कुमार अग्रहरि का गरीब और असहाय लोगों को मदद करने का प्रयास निरंतर जारी है। चाहे ओ ब्लड डोनेट से संबंधित समस्या हो या फिर वस्त्र संबंधित समस्या हो निःशुल्क निस्वार्थ भाव से जो इन्होंने गरीब असहाय जरूरतमंदों के लिए कदम उठाया है ओ वास्तव में सराहनीय है। जो आज के दौर में बहुत कम ही देखने को मिलता है। विकास कुमार अग्रहरि ने न केवल अपने क्षेत्र में सम्मानित किए गए हैं। अपितु देश राज्यों में भी अपने पुनीत कार्यों से उजागर हैं। जिन्हें समय-समय पर आमंत्रित किया जाता है।अभी-अभी बिहार के दरभंगा में समर्पण मिथिला के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित करने हेतु राष्ट्रीय रक्तदाता प्रतिनिधि सम्मेलन में 12 जनवरी 2025 को इन्हें आमंत्रित किया गया है । जिसमें विकास कुमार अग्रहरि प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक को राष्ट्रीय सम्मान के साथ पुरस्कृत किया जाएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in