मनावर में देश पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।

राजू देवड़ा बालीपुर

स्थान मनावर

आज रविवार की दोपहर 2 बजे
के सिंघाना मार्ग स्थित ब्लाक कांग्रेस
कार्यालय भवन पर शहर, ग्रामीण कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि व शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी का झंडा झुका दिया गया। आज नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सोंलकी ने पूर्व प्रधानमंत्री मन मोहनसिंह के छाया चित्र पर माल्यार्पण के बाद कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में मनरेगा, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, आधार योजना, परमाणु करार और आरटीई जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित कर भारत देश को प्रगति के रास्ते पर आगे ले जाने की बुनियाद रखी गई।जिसका आज देशवासियों को बड़ा लाभ मिल रहा है।ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लोकेश पाटीदार ळे कहाकि डॉ. मनमोहन सिंह की मजबूत इच्छा शक्ति से परमाणु करार हुआ। आज देश के कोने-कोने में आज 24 घंटे बिजली पहुंच रही है।कहा कि निधन से देश ने एक कर्मठ, विनयशील, मृदुभाषी और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ को खो दिया। आज कांग्रेस कार्यालय पर बड़ी संख्या में मनावर,उमरबन के कांग्रेस नेता महेन्द्रसिंह पीपरीमान,अख्तर भी,नीधी जाट,हरीश खंडेलवाल, संदीप अग्रवाल,राजपाल सलूजा,
सुनील स्टार,ऋषभ किमती,सुनील इस्के,अरुण गर्ग, अखलेश कुशवाह,दिलीप सिंघार, मलखान पटेल,ओम पाटीदार, इकबाल बोहरा,शिवकरण सिंह,रवींद्र पाटीदार ,जिम्मी सावनेर ,अनिल मकवाना,उमेन पाटीदार ,आशीष पाटीदार, चेतन पाटीदार ,राम मुकाती ,आरिफ मंसूरी, जाकिर नूरी, भानु शर्मा, कुंदन उजले, मुकेश शिवदे, सिराज मंसूरी,राजेश भाई, भूरेलाल भाई, पवन भाई,अमजद पठान सहीत कांग्रेस जन मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in