Skip to main content

Aaj Tak24x7

ओंकारेश्वर में कुटुंब प्रबोधन गतिविधि अखिल भारतीय बैठक में रविवार को भारत माता पूजन


मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7
खंडवा /ओंकारेश्वर
राजराजेश्वरी सेवा न्यास, खेडीघाट के सौजन्य से कुटुंब प्रबोधन गतिविधि की ओंकारेश्वर में आयोजित अखिल भारतीय बैठक के प्रथम दिवस पर उद्घाटन सत्र में परम पूजनीय डॉ मोहनराव जी भागवत द्वारा समर्थ कुटुंब व्यवस्था पर विस्तृत से चर्चा की गई । देश भर के अलग अलग प्रांतों से आए कुटुंब प्रबोधन संयोजकों ने अपने क्षेत्र में होने वाले कुटुंब प्रबोधन गतिविधि से हुए परिवर्तन पर विचार व्यक्त किए । मोबाइल पार्किंग जिसके अंतर्गत मोबाइल का विवेक पूर्ण उपयोग एवं घर में रहते समय सभी सदस्यों के मोबाइल अलग रख कर आनंदपूर्वक चर्चा करना, इस विषय को लेकर कुटुंब मित्र अपने अपने क्षेत्र के परिवारों तक जाकर चर्चा करेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मा डा मोहनराव भागवत जी का 5 जनवरी को श्री मार्कण्डेय आश्रम परिसर, ओंकारेश्वर में भारत माता पूजन एवं कुटुम्ब प्रबोधन उद्बोधन, राजराजेश्वरी सेवा भारती न्यास, खेड़ीघाट द्वारा आयोजित होगा । भारतमाता पूजन और सरसंघचालकजी के उद्बोधन का कार्यक्रम सभी कुटुम्ब मित्रों के लिए विश्व संवाद केन्द्र की यूट्यूब लिंक पर 5 जनवरी को रात्रि 7 बजे उपलब्ध होगा। कुटुंब प्रबोधन गतिविधि द्वारा संपूर्ण भारत में 12 जनवरी से 26 जनवरी को कुटुंब मित्रों द्वारा अपने घर परिवार में भारत माता पूजन के कार्यक्रम संपन्न करने की योजना है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in