दुद्धी:


आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार कि रीपोर्ट
दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के टाउन क्रिकेट क्लब व रामलीला मैदान में स्थित प्रगति वस्त्र बैंक द्वारा शनिवार को विकास कुमार अग्रहरी के नेतृत्व में गरीब और असहाय लोगों के बीच इस ठंड से बचाओ के लिए कुल 108 कंबल वितरित किए गए। जिसका दान दाता राजेश कुमार जायसवाल जी ने अपने जन्म दिन पर अपने पूरे परिवार के साथ इस कंबल वितरण पुनीत कार्य में अपने हाथों को बटाया।
आपको बता दें कि प्रगति वस्त्र बैंक द्वारा गरीब और असहाय लोगों के सहयोग के लिए प्रगति वस्त्र बैंक के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरी का प्रयास निरंतर जारी है। इन्होंने नगर वासी तथा क्षेत्र वासी एवम् समाज सेवियों से अपील किया है कि इस कड़ाके के ठंड से बचाओ के लिए गरीब असहाय और जरूरतमंदों की सहायता हेतु यथा शक्ति सहयोग प्रदान करें जिससे हम गरीबों की मदद कर सकें।



