नगर निगम आयुक्त श्री वैष्णव ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बाल भवन में आयोजित बैठक में अपर आयुक्त श्री विजय राज, अधीक्षण यंत्री श्री जेपी पारा, कार्यपालन यांत्रि श्री संजीव गुप्ता, श्री सुरेश अहिरवार, सुशील कटारे, श्री रजनीश गुप्ता श्री ए पी एस भदोरिया ,श्री ए पी एस जादौन, श्री महेंद्र प्रसाद अग्रवाल, श्री अमित गुप्ता, श्री कार्तिक पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम आयुक्त श्री वैष्णव ने विधानसभा बार किया जा रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए सभी अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली तथा निर्देश दिए की विधानसभा बार किया जा रहे हैं विभिन्न विभागों के कार्यों की सूची बनाकर उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही जिन कार्यों के टेंडर लग चुके हैं वह काम तत्काल प्रारंभ कराया जाए और जो कार्य चल रहे हैं वह तत्काल पूर्ण किया जाए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes