Skip to main content

Aaj Tak24x7

आग ताप रही महिला झुलसी जिला अस्पताल रेफर

आज तक 24×7 न्यूज , सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

विन्ढमगंज सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा के आदर्श नगर में शुक्रवार की रात्रि एक महिला को आग तापने के दौरान कपड़े मे आग पकड़ लेने से झुलस गई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि पूजा देवी पत्नी विजय कुमार उम्र करीब 30 वर्ष निवासी आदर्श नगर जिनका पति विजय कुमार अभी पशु विभाग में कार्यरत हैं। बता दें कि पूजा देवी अपनी निवास पर शाम को इस कड़ाके के ठंड से राहत के लिए आग जला कर ताप रही थी कि इसी दौरान नाईटी में आग पकड़ ली जिसका पता तब चला जब आग महिला की स्वेटर तक पहुंचा और महिला की शरीर जलने लगा। महिला ने खुद को आग से जलता देख बचाव के लिए शोर मचाने लगी जिसकी शोर मचाने की आवाज सुनकर परिजन के साथ आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए और महिला को आग से बचाने में सफल रहे। मगर तब तक महिला काफी हद तक झुलस गई थी। इस दौरान परिजनों ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विन्ढमगंज पर लाया जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के उपरांत हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in