

जयराज चौधरी की रिपोर्ट
बरेला/जबलपुर : पनागर विधानसभा क्षेत्र नगर परिषद बरेला एवं परिक्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने पनागर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील तिवारी द्वारा भव्य क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की एवं खेल मैदान जमीन का निरीक्षण कर अधिकारियों को अतिशीघ्र अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया पनागर विधायक कप में विगत दिनों बरेला में स्टेडियम बनाने की घोषणा की गई थी विधायक जी द्वारा बरेला को यह सौगात मिलने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है एवं खिलाड़ियों ने विधायक जी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है.आज स्थल निरीक्षण में निरीक्षण में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतीक दुबे, तहसीलदार वीर बहादुर सिंह धुर्वे,सीएमओ संजय पांडे,थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा,पटवारी ममता चतुर्वेदी,उपयंत्री संजय कैथवास,गौर मंडल अध्यक्ष राहुल बारी,मनोज यादव, जनपद उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू,पार्षद प्रकाश चक्रवर्ती,विक्की पटेल दीपक सोनकर,पूर्व पार्षद चंदन पटेल,महेश चक्रवर्ती,मुनि विश्वकर्मा,भानु नेवरिया,संजय गिरी प्रीतम कटारे,प्रवेश पटेल, अर्पित जैन,मेशी विश्वकर्मा, हरीश उपाध्याय,सत्येंद्र कुशवाहा,अजय चौकसे,टप्पू भाई जान,रितेश केवट,नितिन पांडे,सचिन चक्रवर्ती,यश ठाकुर,तनय अग्रवाल, शहर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे ।



