Skip to main content

Aaj Tak24x7

सड़क सुरक्षा माह के अतंर्गत यातायात पुलिस द्वारा जगह-जगह पर आयोजित किया जा रहा जागरुकता कार्यक्रम

आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 16-01-2025 थाना यातायात जिला सिंगरौली म.प्र.।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, दिनांक 01.01.2025 से 31.01.2025 तक सड़क सुरक्षा माह आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन, श्री शिव कुमार वर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) एवं श्री पी.एस. परस्ते (सीएसपी, विन्ध्यनगर) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात व सिंगरौली पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

कार्यवाही का विवरण – पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहें दिनांक 01.01.2025 से 31.01.2025 तक सड़क सुरक्षा माह के अतंर्गत विशेष जागरुकता अभियान में आज दिनांक 16.01.2025 को यातायात पुलिस सिंगरौली के द्वारा विभिन्न स्थानों में जाकर विशेष जागरुकता अभियान के दौरान पंपलेट वितरण, वाहनों में स्टीकर लगाना एवं हेलमेट सीटबेल्ट लगाने हेतु उद्योधन देकर यातायात नियमों का पालन किये जाने हेतु अपील की गई। एवं हेलमेट एवं सीटबेल्ट न लगाने से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में समझाईस दी गई है। साथ ही लोगों को समझाईस दी गई की अधिकांश सड़क दुर्घटनायें तेज रफ्तार वाहन चलानें, गलत दिशा में वाहन चलाने एवं शराब पीकर वाहन चलानें से होती है। यातायात पुलिस द्वारा इस संबंध में सभी आमजन से शपथ भी दिलाई गई कि “बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाएं सीट बेल्ट लगाकर ही चार पहिया वाहन चलाएं शराब पीकर वाहन ना चलाएं यातायात नियमों का पालन करें” ।

यातायात पुलिस सिंगरौली आमजन से अपील करती है कि – दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएं। तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

सराहनीय भूमिका – सउनि सांवलिया रावत, सउनि सुरेश शुक्ला, , सउनि शिवेन्द्र सिंह, समस्त यातायात स्टॉप की सराहनीय योगदान रहा।रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in