Skip to main content

Aaj Tak24x7

महाराज बाडा क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण हटाकर यातायात को किया सुगम

अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट


ग्वालियर दिनांक 16 जनवरी 2025 – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारीं श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त श्री अमन वैष्णव के निर्देशानुसार उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह यादव के निर्देशन में शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत महाराजबाड़ा, सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, छापाखाना पर यातायात में बाधक हाथ ठेलों, फुटपाथी दुकानों, लकड़ी के तख्तों, बाहर सडक पर रखे सामान को हटवाकर जप्त किया गया। जप्त किए सामान को मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड डी.बी. सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया। कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्री सुघर सिंह सहित मदाखलत अमला मौजूद रहा।
सूचना क्र./108/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in