( एम.आर.आई. मशीन का अवलोकन एवं व्यवस्थाओं को देखा )
ग्वालियर:- कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर में ग्वालियर डॉ.सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि ग्वालियर वासियों को जिला चिकित्सालय मुरार में सी.टी. स्केन मशीन के बाद अब एम.आर.आई.मशीन की नई सौगात मिलने जा रही है जिसका अवलोकन करने आज ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट द्वारा किया गया उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान एम.आर.आई. मशीन एवं उससे सम्बन्धित सम्पूर्ण व्यवस्थाओं को देखा एवं शीघ्र ही एम.आर. आई. मशीन के शुभारंभ की बात कही, उन्होंने निरीक्षण के दौरान अपना बी.पी. भी चेक कराया , भ्रमण के दौरान ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान ने प्रभारी मंत्री को जिला चिकित्सालय की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ आर.के. शर्मा, डीएचओ -3 डॉक्टर अशोक खरे, आर.एम.ओ. डॉ.आलोक पुरोहित, अस्पताल सहायक प्रबंधक डॉ.बिरथरिया सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।



