यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम पनागर में 16 जनवरी 2025 को संपन्न हुआ

यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम पनागर में 16 जनवरी 2025 को संपन्न हुआ

अर्पित शुक्ला की रिपोर्ट

शुभ विवाह विप्र समाज संस्था के चतुर्थ यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम दिनांक 16 जनवरी 2025 दिन गुरुवार को श्री हनुमान मंदिर बावली पनागर में संपन्न हुआ।  

प्रातःकाल श्री हनुमान जी का पूजन कार्य पश्चात भव्य मंगल कलश यात्रा आरंभ हुई जो को मंदिर परिसर से पनागर थाने से वापस मंदिर परिसर आई जिसमें संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामाधार प्यासी सचिव विभव त्रिपाठी उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय सहसचिव प्रशांत पाठक कोषाध्यक्ष किशोर कुमार तिवारी संतोष कुमार दुबे अजीत कुमार तिवारी प्रधान पुजारी पंडित विश्वास पांडेय अवधेश उरमलिया कटनी से राजेंद्र पांडेय प्रेम शुक्ला संजय शास्त्री, सत्यम शास्त्री विष्णु पाठक अरविंद तिवारी विष्णु मिश्रा राम निवास गौतम ऋतुराज तिवारी सुरेंद्र तिवारी अनिल तिवारी आदि की उपस्थिति में 27 बटुकों का यज्ञोपवीत कार्यक्रम संस्कार संपन्न हुआ।

प्रमुख रूप से मंदिर टोली का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

संस्था आप सभी का सहयोग प्रदान करने के लिए ह्रदय से धन्यवाद प्रेषित करती है ।

????????????????????????

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes