Skip to main content

Aaj Tak24x7

महाराज बाड़े पर भरे पानी की निकासी हुई शुरू

अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट


निगमायुक्त ने लगे कर्मचारियों की ड्यूटी
ग्वालियर।
महाराज बाड़े पर स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई जा रही मल्टीलेवल कर पार्किंग की खुदाई के दौरान निकले पानी की निकासी का कार्य तेज गति से पीएचई विभाग द्वारा किया जा रहा है। महाराज बाड़े पर पानी की निकासी के लिए आज शनिवार को निगमायुक्त श्री अमन वैष्णव के निर्देश पर सहायक यंत्री श्री प्रवीण दीक्षित एवं श्री लल्लन सेंगर ने महाराज बाड़े पर निरीक्षण किया तथा पानी निकासी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं देखी। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की है।
महाराज बाड़े पर एकत्रित हुए पानी की निकासी के लिए नगर निगम द्वारा भारी मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने महाराज बाड़ा पर जल निकासी के लिए श्री श्याम सिंह तोमर एवं श्री अजय यादव की ड्यूटी लगाई है। यह कर्मचारी सुबह 6:00 से रात्रि 8:00 बजे तक जल निकासी का कार्य सुनिश्चित करेंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in