

संवाददाता-आशीष त्रिपाठी (उमरियापान,कटनी)
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के तत्वावधान में दिनांक 24 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर “बालिका सम्मान कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन माननीय कुलगुरु महोदय, महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुशल निर्देशन एवं संरक्षण में किया गया।
कार्यक्रम के शुभारम्भ में वैदिक परम्परानुसार दीप प्रज्वलित कर सरस्वती माता का पूजन किया गया।
बालिकाओं के सम्मान में डॉ. मोनिका वर्मा सहायक प्राध्यापिका समाजिक विज्ञान विभाग, श्रीमती पार्वती पटेल शिक्षिका शासकीय नवीन माध्यमिक शाला करौंदी और विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा शासकीय नवीन माध्यमिक शाला करौंदी में अध्ययनरत बालिकाओं को और विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को टीका लगाकर पुष्प-माला पहनाया गया।
यह दिवस भारत में लड़कियों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। इस आयोजन का उद्देश्य लैंगिक समानता और सशक्तिकरण रहा।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. शशि कुमार ओझा प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष सामाजिक विज्ञान विभाग ने बालिकाओं के शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विस्तार से जानकारी देते हुए बालिकाओं का उत्साहवर्धन किये।
छात्र/छात्राओं ने गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर बालिकाओं के प्रति सम्मान अर्पित किये।
कार्यक्रम समन्वयन में श्री सीमान्त शर्मा, श्री वैभव असाटी, श्री अभिषेक दुबे और रितिक दुबे का सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।
कार्यक्रम में शासकीय नीवीन माध्यमिक शाला करौंदी के शिक्षकों एवं छात्र/छात्राओं और विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सम्यक संयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री उमाकान्त त्रिपाठी सहायक प्राध्यापक कम्प्यूटर साइंस विभाग ने किया।



