ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना मुरार पुलिस की कार्यवाही*

*ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना मुरार पुलिस की कार्यवाही

 

*थाना मुरार पुलिस की सजगता सेे गुम हुए नाबालिग बालक को महज आधा घण्टे के अंदर ही सकुशल दस्तयाब किया*

 

???? *जन भागीदारी सेे लगे कैमरो की सहायता से करीब 30 से 35 कैमरों को चेक कर उक्त नाबालिग बालक को ट्रेस किया।*

 

ग्वालियर। 30.01.2025 *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे)* के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में *अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य) ग्वालियर श्री अखिलेश रैनवाल* द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *सीएसपी मुरार श्री राजीव जंगले* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मदन मोहन मालवीय* द्वारा थाना बल की टीम को थाना क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु लगाया गया। इसी तारतम्य में दिनांक 29.01.2025 की शाम को सूचनाकर्ता आदित्य यादव निवासी एमएच चौराहा मुरार ने थाने में आकर सूचना दी कि नाबालिग बालक अभ्यांश यादव पुत्र मुनेश यादव उम्र- 09 साल निवासी खिपोना थाना अटेर भिंड अपनी बुआ के पास एमएच चौराहा पर रह रहा था जो कि दिनांक 29.01.2025 को स्कूल की बोलकर घर से गया था जब वह दोपहर 2ः30 बजे तक वापस घर नही आया तो परिवारजनों ने उसकी तलाश आसपास एवं रिश्तेदारों में की परन्तु उसका कुछ पता नही चला है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा तत्परता से त्वरित कार्यवाही करते हुये जन भागीदारी से लगे सीसीटीव्ही कैमरे चेक किये गये। पुलिस टीम द्वारा करीब 30 से 35 कैमरे चेक कर उक्त गुम हुये नाबालिग बालक को ट्रेक किया गया। थाना पुलिस द्वारा जन भागीदारी से लगे कैमरों की सहायता से उक्त गुम हुये नाबालिग बालक को महज आधा घंटे में सकुशल दस्तयाब कर उसे परिजनोें को सुपुर्द किया गया।

 

*सराहनीय भूमिकाः-* उक्त बालकों की तत्परता के साथ दस्तयाबी करने में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मदन मोहन मालवीय, प्र.आर0 दिनेश सिंह, आर0 योगेन्द्र सिकरवार, योगेन्द्र गुर्जर की भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in