नगर में आधा सैकड़ा आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना के लिए प्रस्ताव 

नगर में आधा सैकड़ा आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना के लिए प्रस्ताव

क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी की पहल पर विभागीय अधिकारियों ने गतिशीलता दिखाई

 

कालपी (जालौन)

 

हमेशा से आंगनबाड़ी केंद्र से अपेक्षित कालपी नगर को इस दिशा में बड़ी सौगात मिलने वाली है। इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेकारउद्दीन के द्वारा प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेज दिये गये हैं। भारत सरकार से मंजूरी मिलते ही कालपी में नगर में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

उल्लेखनीय हो कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की उपेक्षित नीति से कालपी नगर में आज तक एक भी आंगनवाड़ी केंद्र न होने से नौनिहालों एवं बच्चों के सामने समस्या बनी हुई थी। जबकि आबादी के हिसाब से उरई नगर के अलग-अलग स्थानों में 179 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन हो रहा है। इस मामले को संज्ञान में आते ही इलाकै विधायक विनोद चतुर्वेदी के द्वारा मामले को जोर-जोर से उठाया गया। परिणामस्वरूप सरकार के द्वारा कालपी नगर में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना के लिए पहल शुरू हो गई है। इससे पहले कालपी आगमन के अवसर पर प्रदेश की बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला के समक्ष कालपी नगर विकास समिति के अध्यक्ष अशोक वाजपेई के नेतृत्व में समाजसेवियों ने उपेक्षित कालपी नगर में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण करने के लिए मांग उठाई थी। इस संबंध में जनपद के जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेकारउद्दीन ने बताया कि कालपी नगर के 25 वार्डों में आंगनबाड़ी केदो को स्थापित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। भारत सरकार से मंजूरी मिलती ही इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कालपी नगर में जनसंख्या के हिसाब से आंगनबाड़ी केदो की स्थापना की जाएगी। विभागीय नियम के मुताबिक 1000 की आबादी पर एक आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किया जाएगा। निकट भविष्य में अगर कालपी में आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित होता है तो कालपी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।

 

 

संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes