मुख्य मार्गों पर यातायात अवरूद्ध कर रहे हाथ ठेले वालों को हटाकर सामान जप्त किया

मुख्य मार्गों पर यातायात अवरूद्ध कर रहे हाथ ठेले वालों को हटाकर सामान जप्त किय

ग्वालियर दिनांक 30 जनवरी 2025- नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

मदाखलत अधिकारी श्री केशव सिंह चौहान एवं श्री शैलेन्द्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। जिसके तहत आज जनक गंज थाना, छापाखाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण कर यातायात अवरुद्ध कर रहे हाथ ठेलांे एवं रखे सामान इत्यादि को मदाखलत निरीक्षक सुघर सिंह एवं दल (दक्षिण) द्वारा हटवाया गया एवं भविष्य में उक्त स्थल पर किसी प्रकार का हाथ ठेले खड़े ना करने की सख्त हिदायत दी गई।

इसके साथ ही ग्वालियर व्यापार मेले में विभिन्न छत्रीयों एवं कश्मीरी बाजार में लगे हाथ ठेले एवं फड़ वालो को हटाया जाकर हाथ ठेला एवं फड़ पोटली ठेले वालो के सिलेंडर आदि सामान जप्त किया गया। इसके साथ ही दुकानदारों को हिदायत दी गई की निर्धारित सीमा के बाहर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण ना किया जावे अन्यथा सामान जप्त कर जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी। साथ ही अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही कर बचन पत्र लेकर जप्त सामान को रसीद काटी जाकर राशि 5600 रूपये का जुर्माना वसूला जाकर जप्त सामान को वापस किया गया। कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्री विशाल जाटव एवं मदाखलत अमला मौजूद रहा।

सूचना क्र./178/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in