Skip to main content

Aaj Tak24x7

कलेक्टर अवधेश कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र भेंटकर भारतीय किसान संघ ने दी विदाई।

कलेक्टर अवधेश कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र भेंटकर भारतीय किसान संघ ने दी विदाई

 

टीकमगढ से नीतेश कुमार रजक की खास रिपोर्ट

 

 

 

टीकमगढ़ :में आज भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रान्त जिला टीकमगढ़ मप्र द्वारा जिला कलेक्टर श्री अवधेश कुमार शर्मा जी का स्थानांतरण उपरांत विदाई के उपलक्ष्य में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि के निज निवास बानपुर दरवाजा पर पदाधिकारियों के साथ स्वागत कर उनके द्वारा किसान हित में कई कार्य किए चाहे खाद वितरण व्यवस्था को ठीक कराना , नये नये खाद के कैश काउंटर शुरु कराना, बान सुजारा बांध परियोजना के लाभान्वित ग्रामों में पाइपलाइन ठीक कराना, कृषि आधारित एफपीओ को बढ़ावा देना, केन बेतवा लिंक परियोजना का प्रचार-प्रसार कराना, जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में दूसरा जैविक हाट बाजार की शुरुआत कराना जिससे लोगों का स्वास्थ्य सही रहे व लोग दीर्घायु हो । राजस्व महा अभियान 3 पर गंभीरतापूर्वक अमल कराना। जिले में मसरुम उत्पादन से किसानों की आय बढ़े इस बावत कृषि अनुसंधान केंद्र को स्पाम के लिए 5 लाख की आर्थिक सहायता करना आदि के लिए शाॅल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र भेंट किया। इसके बाद श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूरी विधि-विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया व इसका भी सम्पूर्ण इतिहास जाना । इस अवसर पर जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख रामगोपाल विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेन्द्र सिंह घोष व टीकमगढ़ तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोती मौजूद रहे।।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in