*अतुल मल्होत्रा रिपोर्टें मोबाइल 9993256405* दो दिवसीय, ग्वालियर जिला केएजी’ कराते चैंपियनशिप आज पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुई।*
ग्वालियर 30 जनवरी। 29 एवं 30 जनवरी को द रेडिएंट स्कूल में खेली जा रही ग्वालियर जिला,”केएजी” कराते चैंपियनशिप आज एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य और प्रिया गुप्ता की अध्यक्षता में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुई।
चैंपियनशिप का आयोजन कराते- डो एसोसियेशन ऑफ ग्वालियर के द्वारा किया गया था।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर, द रेडिएंट स्कूल के प्राचार्य ब्रह्मजीत सिंह, दीपक तोमर जी, राजेन्द्र मुदग़ल जी एवं एसोसियेशन के अध्यक्ष डॉ केशव पांडेय जी, उपाध्यक्ष डॉ आदित्य सिंह भदौरिया जी, सतीश राजे और धर्मेंद्र नागले भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि निरंजन शर्मा जी ने खिलाड़ियों को उद्बोधित करते हुए कहा कि, मेहनत सभी करते हैं किंतु सभी सफल नहीं हो पाते । यदि आप सभी खिलाड़ियों को इस खेल में अपनी पहचान स्थापित करना चाहते हैं, तो अपने गुरु के बताए अनुसार मेहनत करें, तो सफलता अवश्य मिलेगी ।
कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन सेंसेई सन्तोष पाण्डेय ने किया। आज के विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं :—बालकों में , रुधाव तलेगांवकर, दिव्यनारायण, वैभव धाकड़, शिवेंद्र प्रताप, संजय कुशवाह, अमन शर्मा, चेतन वर्मा, अनिकेत जोशी, वंश राजावत, सार्थक तोमर, अमन उस्मानी, हेमंत मौर्य, ।
बालिका वर्ग में, विधि शर्मा, शैली गोले, दीक्षा रजक, खुशी राणा, कामिनी, स्मृति भानु, भक्ति प्रजापति, हेमाद्रिका, स्वस्ति बॉथम, आयुषी परमार आदि ।



