पुलिस विभाग ग्वालियर से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एसपी ग्वालियर ने दी विदाई

  • अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट मोबाइल 9993256405

ग्वालियर। 31.01.2025। आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री निरंजन शर्मा, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सिकरवार, निज सहायक एसपी ग्वालियर निरीक्षक(अ) विजय रावत, सूबेदार अनुपम भदौरिया, मुख्य लिपिक नरेन्द्र तुनिया, सउनि(एम) अभिषेक पाराशर सहित कार्यालयीन स्‍टाफ एवं सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।

आज पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 13 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्‍य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्‍वयं को सामाजिक कार्यो में व्‍यस्‍त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्‍यस्‍तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यो की जानकारी ली गई।

सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारिगण इस प्रकार है- निरी0 कृपाशंकर अवस्थी, सउनि0 फिलमोन मिंज, सउनि0 भगवान सिंह, सउनि0 रणवीर सिंह तोमर, सउनि0 राजेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि0 बृजराज सिंह तोमर, सउनि0 ओमकुमार सिंह, सउनि0 मोहन सिंह तोमर, सउनि0 किशन सिंह राणा, प्र.आर0 सुरेन्द्र सिंह गौड़, प्र.आर0 महेन्द्र कुमार मिश्रा, प्र.आर0 कमल सिंह तोमर, प्र.आर0 अवतार सिंह यादव।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in