जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला को राज्य मंत्री राधा सिंह ने किया सम्बोधित

सिंगरौली/अमरीश पाठक की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा सीधी और सिंगरौली के परामर्शदाताओं का संयुक्त रूप से दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला सिंगरौली जिले के एनसीएल कम्पोजिट बिल्डिंग निगाही में आयोजित किया गया।29 जनवरी को कार्यशाला का शुभारंभ एवं 30 जनवरी को समापन किया गया। कार्यशाला के दूसरे दिवस में मुख्य अतिथि बतौर श्रीमती राधा सिंह (राज्य मंत्री) म.प्र.शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं विशिष्ट अतिथि बतौर संभाग समन्वयक प्रवीण पाठक मंचासीन रहे।वहीं सिंगरौली जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा,सीधी जिला समन्वयक शिवदत्त उरमलिया,विकासखण्ड समन्वयक अनिल पाठक,प्रभुदयाल दाहिया,रजनीश मिश्रा भी मंचासीन रहे।प्रशिक्षण का शुभारंभ भारतमाता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।वहीं मुख्य अतिथि बतौर मंचासीन राज्य मंत्री राधा सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी परामर्शदाता समाज कार्य में युवाओं को सही दिशा प्रदान करें।उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय कार्य के दौरान एक चीज का विशेष ध्यान रखें की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे,उन तक भी सरकार की योजनाएं प्रमुखता पहुंचे।वहीं उन्होंने जन अभियान परिषद को परिवार का एक हिस्सा बताते हुए परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।वहीं विषय विशेषज्ञों ने भी प्रशिक्षणार्थियों को सत्रानुसार प्रशिक्षित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मंचासीन समस्त अतिथियों एवं कार्यक्रम सहयोगियों को सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही प्रशिक्षण ले रहे समस्त प्रशिक्षणार्थियों को भी प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ.आर.डी.पाण्डेय द्वारा किया गया तो वहीं आभार सीधी जिला समन्वयक शिवदत्त उरमलिया द्वारा व्यक्त किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in