देश और समाज के हित में करें पत्रकारिता प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया !

लोकेशन – मानपुर , मध्य प्रदेश!

मानपुर में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन संपन्न !

रामेशवर लोधी संवाददाता पन्ना जिला आज तक 24x7news

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सच्चे, कर्मठ और अनुशासित पत्रकारों का एकमात्र सबसे बड़ा ऐसा संगठन है तो पत्रकारों के हितों की हर लड़ाई मजबूती से लडता और जीतता रहा है ! श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकारों की भीड़ नहीं बल्कि एक मजबूत पारिवारिक इकाई की तरह कार्य कर रही है।आज जब पत्रकारिता का ट्रेण्ड बहुत तेजी से बदल रहा है,हम सबके लिये यह जरुरी है कि हम देश और समाज के हित में पत्रकारिता करें!
उमरिया जिले के मानपुर मुख्यालय स्थित होटल प्रगति इंटरनेशनल में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया की गरिमामयी उपस्थिति में उमरिया जिला सम्मेलन एवं जिला इकाई की प्रथम कार्य समिति बैठक संपन्न हुई !
इस कार्यक्रम में संगठन के नवनियुक्त संभागीय कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी सम्मानित हुए!
इस आयोजन में क्षेत्र के सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हस्तियों और विलक्षण प्रतिभाओं का सम्मान किया गया!
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के तैल चित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया !
जिसमें नवज्योति विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गायन किया गया !
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज द्विवेदी, प्रमुख रूप से संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अली ,संयुक्त सचिव नीरज रघुवंशी मौजूद रहे!
आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उमरिया जिलाध्यक्ष चंद्रकांत दुबे ने की !
कार्यक्रम के आयोजक मानपुर ब्लॉक के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की टीम के द्वारा समस्त आगंतुकों एवं अतिथियों को पुष्प माल्य, साल श्रीफल और मां बिरासिनी धाम बिरसिंहपुर पाली‌ की सुप्रसिद्ध महिषासुर मर्दिनी मां विरासिनी की अष्टभुजी प्रतिमा की तस्वीर प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंट कर स्वागत किया गया‌ ।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उमरिया की अध्यक्ष श्रीमती अनुजा पटेल,आदि विशिष्ट जन उपस्थित रहे पत्रकारों के इस महासमागम में क्षेत्र की विलक्षण प्रतिभाओं के तहत साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले साहित्यकार डॉ राम निहोर तिवारी,मोहम्मद नासिर नाजुक,ख्याति लब्ध साहित्य संकलन आवाज के झरोखा के रचयिता युवा शायर कुलदीप एवं नगर के होनहार मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सहायक वन संरक्षक के पद पर चयनित होने की उपलब्धि प्राप्त करने वाले शिवम वर्ष-2024 की 12वीं की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले मेधावी छात्र रुद्रप्रताप, उत्कृष्ट शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले शिक्षाविद अशोक को सम्मानित किया गया!
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शलभ भदौरिया ने अपने ऊर्जावान उद्बोधन में पत्रकारों को अपने पेशे के साथ ईमानदारी की नसीहत देते है!
कार्यक्रम में बोलते हुए साहित्यकार डॉ राम निहोर तिवारी ने पत्रकारिता के जोखिम भरे पेशे‌ को कबीर और तुलसीदास जैसी महानतम विभूतियों के जीवन से जुड़ी घटनाओं का बखान कर अपने विशिष्ट अंदाज में बयां कर डाला !
प्रदेश निर्वाचन अधिकारी मनोज द्विवेदी , कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अली, जिला अध्यक्ष उमरिया चंद्रकांत दुबे सहित अन्य लोगों ने मंच को संबोधित किया!
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आयोजन कर्ता ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष , राम रसिक पटेल, सहित संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण मौजूद थे कार्यक्रम समापन में सभी लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर ही सहभोज कर समापन किया!

रामेशवर लोधी संवाददाता पन्ना जिला आज तक 24x7news

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes