बिस्टान;–
विशेष पर्वों को लेकर जामलीधाम मंदिरों में विशेष पूजन और अनुष्ठान क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि को लेकर शुरू हुए है। जामली धाम में विराजमान बाबा खाटूश्याम का केसर इत्र युक्त पंचामृत से विशेष अभिषेक कर मनमोहक श्रृंगार किया गया। बता दे कि बसंतपंचमी पर श्याम बाबा का बागा (विशेष वस्त्र) इस दिन बदलने की मान्यता है। प्रेमियों द्वारा पिले वस्त्रों से सुशोभित बागा बदला गया। रविवार की सुबह प्रातः 5 बजे से अनुष्ठान शुरू हुए जिसमे 5 जोड़ो ने मिलकर बाबा का पूजन और अभिषेक किया। पंडित राहुल कानूनगो व पंडित गणेश बिल्लोरे द्वारा पूजन विधि विधान से सम्पन्न करवाया गया। मन्दिर के पुजारी ने बताया की आने वाली नर्मदा जयंती तक यह पूजन अनुष्ठान निरन्तर चलेंगे जिसमे रोजाना मंत्रोचार के साथ अभिषेक ओर श्रृंगार कर आरती व महाप्रसादी का वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर राहुल सोनी, ध्रुवास मराठे, संजय मराठे, यशवंत सिंह राठौर, गणेश सेन, लवकुश चौहान, सावन चौहान , कैलाश कुशवाह, गोविंद सेन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के समस्त भक्तों ने सेवा और दर्शन लाभ लिए।



