।
बैठक में उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि गांव में लगभग चार वर्षीय कौशल बाल्मीकि एवं 65 वर्षीया रेखा की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। कुछ अन्य बीमार हैं। मृतकों का सप्ताह भर से निजी चिकित्सकों के यहां इलाज चल रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर व आयुष्मान कार्ड के अभाव में उचित इलाज नहीं मिल पाया और अकाल मृत्यु को प्राप्त हो गए। मांग की जाती है कि पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। आधा दर्जन यूनिट वालों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की बात हास्यास्पद है। देश हित में नहीं है। तुरंत बदलाव कर सभी गरीबों को इस दायरे में लाया जाए। साथ ही गांव में सरकारी डॉक्टरों का कैम्प लगाकर बीमारों का उपचार कराया जाए। गांव में फैली गंदगी को हटाकर नियमित सफाई व्यवस्था कर दवाइयों का छिड़काव कराया जाए।
इस अवसर पर सतपाल सिंह, सुनील कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य, चंद्रपाल सिंह, फूल कुमार, रोहताश, अशोक कुमार, ब्रह्मानंद मौर्य, भगवत सिंह, अनिल बाल्मीकि, जयपाल सिंह, हरकेश, केहर सिंह, हरलाल, शिवकुमार, अनुराग, लोचन सिंह, दीपक, शीला, सरवन सिंह, लटूर,राहुल, रामकुवर आदि उपस्थित रहे।.. सवाददाता……….मुशीर खान….. आज तक 24×7????


