आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 22-02-2025 जिला सिंगरौली म.प्र.।*
थाना यातायात सिंगरौली
जप्त मशरूका – ट्रैक्टर क्रमांक MP66ZB781 मय लोड ट्राली बोल्डर/पत्थर के
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री के द्वारा अवैध खनिज परिवहन उत्खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री पीएस परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से खनिज सम्पदा पत्थर/बोल्डर चोरी कर परिवहन करते ट्रेक्टर के विरूद्ध की गई कार्यवाही
घटना विवरण – दिनाँक 22.02.2025 के कस्बा भ्रमण के दौरान ट्रैक्टर ट्राली मे अवैध पत्थर/ बोल्डर लोड कर वैढन तरफ जा रहा था जिसे यातायात पुलिस टीम द्वारा रोका गया। चालक से नाम पूछा गया तो अपना नाम बबूंदार साकेत पिता लोले साकेत उम्र 30 वर्ष निवासी ग्रम खजुरी थाना वैढन का होना बताया मौके पर आरोपी चालक से ट्रैक्टर की ट्राली में लोड पत्थर के परिवहन संबंधी दस्तावेज मागे गये जो नही होना बताया मौके पर चालक प के कब्जे से ट्रेक्टर मय ट्रली पत्थर लोड जप्त कर थाना लाया गया। आरोपी चालक के विरुध्द खनिज अधिनियम 1996 का प्रकरण सदर पंजीबद्ध कर निराकरण हेतु खनिज विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया।
सराहनीय भूमिका – सउनि शिवेंद्र सिंह, प्र.आर. उमेश एवं अन्य स्टॉफ ।रिपोर्ट रामाकांत पांडेय


