Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना बहोड़ापुर पुलिस की फरार आरोपी के खिलाफ कार्यवाही*

  • अतुल मल्होत्रा रिपोर्टें मोबाइल 9993256405

उधारी के पैसों के लेनदेन पर हुये विवाद में सूजा मारकर हत्या करने के प्रकरण में एक आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा

ग्वालियर 18.03.2025 ।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 04.03.2025 को फरियादी अंकित सिंह भदौरिया निवासी रविदास नगर रामपुरी मोहल्ला ने थाना बहोड़ापुर में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 04.03.2025 के दोपहर उसके पिताजी जुगराज सिंह अपनी मोटर साइकिल से बाजार के लिये घर से निकले थे मैं भी घर से उनके पीछे गली में जा रहा था जैसे ही मेरे पिताजी प्रकाश पाल के घर के सामने पहुंचे तो देखा कि सामने से मोहल्ले का निवासी व्यक्ति हाथ में बर्फ की सिल्ली तोडने वाला बडा सूझा लिये और उसका भाई डंडा लिये आये और दोनांे ने मेरे पिता को मोटरसाइ‌किल सहित रोककर पकड़ लिया और पिता को गालियां देते हुये हाथ में सूजा लिये युवक ने जान से मारने की नियत से उनके पेट व पीठ में कई जगह बर्फ की सिल्ली फोडने वाला सूझा मारे मेरे पिता बचकर वापस घर की तरफ भागे तब उसके भाई ने उन्हें पटक लिया और फिर से उनकी पीठ में दो तीन सूझा मारे जिससे मेरे पिता के शरीर में कई जगह घाव होकर खून बहने लगा, मैं बचाने दौडा तो दोनों लोग मुझे देखकर भाग गये। फिर मैं व चाचा पिताजी को घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर जेएएच लेकर पहुंचे तो डाक्टर ने मेरे पिता को मृत होना बताया। मेरे पिता ने सूजा मारने वाले व्यक्ति से कल अपने उधारी के रूपये मांगे थे जिसपर उनका मुंहवाद हो गया था इसी कारण से मेरे पिताजी की हत्या उधारी के रूपये के लेनदेन के कारण कर दी है। फरियादी की रिपोर्ट पर से दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बहोड़ापुर में अप0क्र0-121/25 धारा 103(1),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर को थाना बहोड़ापुर पुलिस की टीम बनाकर उक्त हत्या के प्रकरण में वांछित दोनों आरोपियों की पतारसी कर उन्हे पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण के वांछित दोनों आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश उनके छिपने के संभावित जगहों पर दबिश देकर की गई एवं उनकी पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये। दौराने तलाशी पुलिस टीम को तकनीकी सहायता व मुखबिर सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त हत्या के प्रकरण में वांछित फरार आरोपी दिल्ली में छिपा हुआ है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम को दिल्ली रवाना किया गया। दिनांक 17.03.2025 को पुलिस टीम द्वारा एक संदेही व्यक्ति को मेट्रो विहार कॉलोनी, होलम्बी नरेला दिल्ली से हिरासत में लिया गया। पकड़े गये संदेही युवक से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को रविदास नगर रामपुरी मोहल्ला जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदेही से उक्त हत्या के प्रकरण में गहनता से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपने भाई के साथ मिलकर उक्त हत्या करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को अभिरक्षा में लेकर ग्वालियर लाया गया। पकड़े गये आरोपी को थाना बहोड़ापुर के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण में उसका भाई (मुख्य आरोपी) जिसके द्वारा सूजा मारकर हत्या की गई थी उसके संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक जितेंद्र सिंह तोमर, उनि0 रामचन्द्र शर्मा, आर0 अंकित सिंह, विष्णु सिंह, राधवेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in